ONGRID सोलर सिस्टम काम कैसे करता है?
ऑनग्रिड सोलर सिस्टम को ग्रिड टाई सोलर सिस्टम भी कहा जाता है। इसमें बैटरी का इस्तेमाल नहीं होता है, इसलिए बिजली जाने पर यह काम भी नहीं करता। जो बिजली ये बनाता है वह घर पर ही उसी समय इस्तेमाल हो जाती है और बिजली बिल बच जाता है। अगर कभी हमारा सोलर पैनल ज्यादा पावर बना रहा है, और इससे बनने वाली पावर का हम घर में पूरी तरह से उपयोग नहीं कर पा रहे है, तो इस समय एक्स्ट्रा बनने वाली बिजली पावर ग्रिड में चली जाती है।

पावर ग्रिड को जाने वाली एक्स्ट्रा बिजली एक तरह से हम पावर कम्पनी को उधार दे देते है। इसके बाद जब कभी हमारा सोलर सिस्टम कम बिजली बनाता है, तब हम पावर ग्रिड को दी गयी इलेक्ट्रिसिटी का वापस से उपयोग कर सकते है। ये सोलर सिस्टम पावर कट होने के बाद ऑफ हो जाता है। जहां पावर कट कम होता है वहां ऑनग्रिड सोलर सिस्टम लगाए जाते हैं। बिजली का आदान प्रदान नेट मीटर के माध्यम से होता है।
