OFFGRID सोलर सिस्टम काम कैसे करता है ?
ऑफग्रिड सोलर सिस्टम को stand alone सोलर सिस्टम भी कहा जाता है। ऑफ ग्रिड सोलर सिस्टम से दिन के समय सोलर पैनल की मदद से हमारे घर के सभी उपकरण चलते रहते हैं, और सोलर से बनने वाली एक्स्ट्रा बिजली से हमारी सोलर बैटरी चार्ज हो जाती है।

इसके बाद शाम हो जाने पर जब सोलर पैनल बिजली बनाना बन्द कर देते हैं, तब हमारे घर के उपकरण चार्ज हो चुकी बैटरी से चलने लग जाते हैं। ग्राहक स्वयं कॉन्फ़िगर कर सकता है की सोलर बिजली समाप्त होने के बाद उसको सिस्टम बैटरी पर चलाना है या ग्रिड बिजली पर। इस सिस्टम पर सरकार सब्सिडी नहीं देती।
