HYBRID सोलर सिस्टम कैसे काम करता है?
हाइब्रिड सोलर सिस्टम वह प्रणाली होती है जो ऑनग्रिड और ऑफग्रिड दोनों सोलर सिस्टम की विशेषताओं को मिलाकर काम करती है। इसमें बैटरी भी होती है और यह पावर ग्रिड से भी जुड़ा होता है।
दिन में सोलर पैनल सूरज की रोशनी से बिजली बनाते हैं। यह बिजली पहले घर के उपकरणों को चलाने में उपयोग होती है। यदि सोलर पैनल से अधिक बिजली बन रही है, तो वह बैटरी में स्टोर हो जाती है। और यदि बैटरी भी फुल हो जाए, तो बची हुई बिजली पावर ग्रिड में भेज दी जाती है।

रात में या जब सूरज की रोशनी कम होती है, तब पहले बैटरी से बिजली ली जाती है। अगर बैटरी में भी बिजली नहीं हो तो सिस्टम ग्रिड से बिजली लेता है, ताकि बिजली की आपूर्ति बनी रहे। यह सिस्टम पावर कट के दौरान भी काम करता है, इसलिए यह खासतौर पर उन जगहों के लिए अच्छा है जहाँ बिजली की सप्लाई अनियमित होती है।
